रेल कर्मियों ने मनाया मेंटेनेंस डिपो बचाव दिवस,जानिए क्या है उनकी मांगे 

    रेल कर्मियों ने मनाया मेंटेनेंस डिपो बचाव दिवस,जानिए क्या है उनकी मांगे 

    धनबाद(DHANBAD): ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ,धनबाद, रनिंग रूम के समीप, शाखा दो कार्यालय में शुक्रवार को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री  शिव गोपाल मिश्रा एवं ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आदेश पर  "रेलवे उत्पाद इकाई एवं मेंटेनेंस डिपो बचाव दिवस" का  पालन किया गया. 

    मेंटेनेंस डिपो में निजीकरण बंद किया जाये

    मुख्य मांग है कि उत्पाद इकाई और मेंटेनेंस डिपो में निजीकरण बंद किया जाये. उपस्थित रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की और यह मांग रखी कि उत्पाद इकाई और मेंटेनेंस डिपो में ठेकेदारी प्रथा बंद किया जाये. आज के इस कार्यक्रम में टीके साह,एके दा,एनके खवास,आरके प्रसाद,एसके महतो,परमेश्वर कुमार, मनोज तिवारी,प्रमोद कुमार विकास कुमार,सुशील कुमार किस्कू,राजीव कुमार,एम मंजेश्वर राव,जेएन मंडल,मिथिलेश कुमार,कौशलेंद्र कुमार,राहुल कुमार,ऋषिकेश प्रसाद राय,आरबी तिर्की,लालजी गोप, कौशल कुमार,प्रभाकर कुमार,रीतलाल गोप,प्रेम सिंह,इंद्रजीत प्रजापति,प्रोदिप्तो सिन्हा,चिंटू कुमार, विशाल कुमार,एसके खमारु,सन्नी श्रीवास्तव और विश्वजीत मुखर्जी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news