तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आई युवती की मौत, आत्महत्या का सन्देह

    तेज रफ्तार ट्रेन के सामने आई युवती की मौत, आत्महत्या का सन्देह

    पलामू(PALAMU): सोननगर गढ़वा रोड रेल खंड के हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया. एक 18 वर्षीय अज्ञात युवती की मालगाड़ी से कट कर दर्दनाक मौत हो गई. हैदरनगर स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. आरपीएफ जपला पोस्ट के पुलिसकर्मी शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुटी हुई है. घटना पोल संख्या 358/14 के पास घाटी है. घटना की खबर मिलते ही हैदरनगर रेलवे स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना आरपीएफ जपला और स्थानीय थाना को दी. शव मिलने की खबर पर लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई. मृतक युवती की पहचान किसी ने नहीं की.

    आत्महत्या का शक

    खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. युवती पीले कलर का कुर्ती और सफेद रंग का जीन्स पहने हुए है. लगभग 100 मीटर की दूरी तक शव के कई अंश बिखरे पड़े थे. शव के गले और पैर पर गम्भीर चोट के निशान हैं. स्टेशन मास्टर सालाहुदिन खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. उन्होंने बताया कि घटना डाउन माल गाड़ी से घटी है. उक्त माल गाड़ी का चालक ने कोसियारा रेलवे स्टेशन पर मेमो लिख कर दिया है कि तेज गति से चलती ट्रेन के सामने युवती रेल ट्रैक पर अचानक आ गई थी. रेलवे पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है. मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है.

    रिपोर्ट:  जफ़र हुसैन, पलामू   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news