कतरास के मॉडल कोक भट्ठा में छापेमारी ,बाहर मिली खाली बोरियां


धनबाद(DHANBAD): कतरास के मॉडल कोक भट्ठा में सदर अनुमंडल अधिकारी एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार के अपराहन छापेमारी की. कोक भट्ठा में अवैध कोयले की खपत एवं अधिक स्टॉक रखने की सूचना पर यह छापामारी की गई है. कतरास थाना की पुलिस छापामारी स्थल पर मौजूद है. जानकार सूत्रों के अनुसार छापामारी होते ही हार्ड कोक भट्ठे से कोयले की खाली बोरिया बाहर फेंकी जाने लगी. चाहरदीवारी के बाहर खाली बोरियां पड़ी देखी गई है. छापेमारी अभी चल ही रही है.
4+