रांची(RANCHI): रांची के नए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है. समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उन्होंने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के साथ कई जिलास्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर पूर्व उपायुक्त छवि रंजन ने राहुल कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं दी. बता दें कि झारखंड के पांच डीसी समेत 18 आईएएस का तबादला किया गया है, जिसमें रांची डीसी भी शामिल है. इसी के तहत राहुल कुमार सिन्हा ने आज रांची के नए उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया है. राहुल सिन्हा 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. रांची के डीसी के पहले वह पर्यटन विभाग के निदेशक के पद पर थे. उससे पहले वह गिरिडीह के उपायुक्त भी रह चुके हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है, पूरी कोशिश रहेगी कि जनता की मांग और उम्मीदों को पूरा किया जा सके.
बता दें कि राज्य में 18 आईएएस अफसरों का तबादला किया है. इनमें राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन कुलकर्णी का तबादला भी शामिल है. जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है. उनके नाम हैं......
- राहुल कुमार सिन्हा को रांची DC बनाया गया है.
- शशि रंजन रांची के नगर आयुक्त बने हैं. ए
- दोड्डे पलामू के DC बन गए हैं.
- भोर सिंह यादव बने लातेहर DC.
- अबू इमरान चतरा DC बनाए गए हैं.
- नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष पद.
- राहुल शर्मा राज्यपाल के प्रधान सचिव बने.
- प्रवीण टोप्पो दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त बने.
- के श्रीनिवासन श्रम विभाग के सचिव बने.
- कमलेश्वर प्रसाद सिंह उत्पाद आयुक्त बने.
- चन्द्र प्रकाश उरांव बने संथाल परगना आयुक्त.
- मुकेश कुमार बने आदिवासी कल्याण आयुक्त.
- अमित कुमार बने खान निदेशक,
- छवि रंजन बने निदेशक समाज कल्याण.
- वी पी सिंह बने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक.
- आदित्य कुमार आंनद बने निदेशक नगरीय प्रशासन.
रिपोर्ट: नीरज कुमार, रांची
Thenewspost - Jharkhand
4+

