झारखंड में 8 दिन रहेंगे राहुल गांधी, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम


रांची (RANCHI) : 15 जनवरी से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एक बार फिर से देश भ्रमण पर निकल रहे हैं. इसे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नाम दिया गया है.इस दौरान वे लगभग 2 महीने तक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान राहुल गांधी झारखंड भी आएंगे.
जानिए झारखंड में क्या करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार झारखंड भी आएंगे.भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत झारखंड के 13 जिलों में उनका कार्यक्रम होगा. इस दौरान वे 804 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. राहुल गांधी झारखंड में 8 दिनों तक रहेंगे.
प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का बढ़ा उत्साह
दिल्ली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड में राहुल गांधी आठ दिनों तक रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रही.इसके सकारात्मक परिणाम आए. इस तरह भारत छोड़ो न्याय यात्रा भी सफल होगी. प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से पार्टी और मजबूत होगी. भाजपा के सी पी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से कुछ फर्क नहीं पड़ता है. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस झारखंड में और मजबूत होगी. गठबंधन को भी ताकत मिलेगी.
4+