जमशेदपुर में रणभूमी बना कोर्ट परिसर! जहां कोर्ट मैरिज करने आये प्रेमी युगल की शादी तो नहीं हुई, लेकिन जमकर पीटाई हो गई


जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर की रहनेवाले प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज करना काफी महंगा पड़ गया.जहां कोर्ट मैरिज तो नहीं, लेकिन लड़की के परिवारवालों ने लड़का और लड़की के कोर्ट में ही जमकर पिटाई कर दी.लड़की की मां ने पहले हमला बोला और उसके बाद लड़की के परिवार के तरफ से आए युवकों ने कोर्ट को ही रणभूमि बना दिया.
प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने की ठान ली
आपको बताये कि युवक संजय महतो अपने ही पड़ोस के रहनेवाली संजना कर्मकार से फेसबुक के जरिए बात करता था, इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने शादी करने की ठान ली और कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन भी दे दिया. आज मैरिज रजिस्टर्ड होना था, जिसमे प्रेमी युगल को कोर्ट पहुंचना था.
कोर्ट प्रेमी तो पहुंचा लेकिन प्रेमिका के परिवारवालों ने उसे बंधक बना लिया था
वहीं आज कोर्ट प्रेमी तो पहुंचा लेकिन प्रेमिका के परिवारवालों ने उसे बंधक बना लिया था, लेकीन जैसे तैसे लड़की घर से भाग कर कोर्ट पहुंची, यहां भी वहीं हुआ जो लड़की के माता-पिता चाहते थे. जहां शादी तो नहीं हुई लेकिन जमकर पिटाई हो गई. लड़की बालिक है और चाहती है कि अपने प्रेमी के साथ रहे, लेकिन लड़की के माता-पिता शादी करना नहीं चाहते हैं, जिसकी वजह से लड़की की माता-पिता अपनी लड़की को जबरन अपने साथ ले गए.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा
4+