पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हेमंत, भाजपा नहीं होने देगी पूरा : रघुवर दास

    पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हेमंत, भाजपा नहीं होने देगी पूरा : रघुवर दास

    लातेहार(LATEHAR): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज यानी 17 नवंबर को डालटनगंज में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थें. इस दौरान उन्होंने लातेहार जिला के चंदवा में एक सभा को संबोधित किया. सभा का आयोजन लुकुईया मोड़ स्थित मैदान में किया गया था.

    झारखंड में लूट मची हुई: दास

    इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि झारखंड में लुट मची हुई है. झारखंड के खनिज संपदा को हेमंत सरकार लूट रही है. इसलिए भाजपा इसका विरोध कर रही है. इतना ही नहीं रघुवर दास ने ये भी कहा कि जल्द ही भाजपा राज्य से हेमतं सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेगी.

    पत्नी को सीएम बनाने का सपना देख रहें हेमंत : रघुवर

    रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार की इस लुट से पर्दा उठाने के लिए ईडी और सीबीआई जांच कर रही है तो हेमंत सोरेन को मिर्ची लग रही है. वहीं, अब हेमंत सोरेन को पता चल गया है कि उनका जेल जाने का समय आ गया है, ऐसे में उन्हें डर सता रहा है. वहीं, अंत में रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा.

    राज्य में भ्रष्टाचार, भय और आतंक बढ़ा

    रघुवर दास ने कहा कि हेमंत जब से राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से झारखंड वासियों में बय का माहौल है. राज्य में भ्रष्टाचार, भय और आतंक इतना बढ़ गया है कि झारखंड की जनता काफी आक्रोशित है. उन्होंने कहा कि जब से सीएम को समन मिला है तब से उनके बयान काफी निंदनीय है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news