भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को चंदवा पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में, जानिये वजह

    भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को चंदवा पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में, जानिये वजह

    लातेहार (LATEHAR): बीते दिनों भाजपा नेता अनिल गंझू के दो बेटों की मौत हो गई थी. आरोप है कि बच्चों की मौत नकली कुरकुरे खाने से हुई. इसके मुआवजा के लिए भाजपा लगातार मांग कर रही है। आज डीसी आफिस के समक्ष उनका धरना-प्रदर्शन था। जबकि वहां धरना देने पर रोक है। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने रांची से भाजपा नेता प्रतुल नाथ शाहदेव भी पहुंचे थे। लेकिन डीसी कार्यालय जाने के रास्ते में ही पुलिस ने भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव को हिरासत में ले लिया.

     

     यह भी  पढ़ें:

    SARAIKELA: तीन साल की मासूम के साथ पेड़ से झूलता मिला मां का श'व, राजनगर में सनसनी

    सड़क पर उतरे भाजपाई

    उपायुक्त कार्यालय के पास धरना देने जा रहे प्रतुल शाहदेव को गांधी चौक के पास से चंदवा पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके विरोध में भाजपा के कई कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे. और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. फिलहाल प्रमंडल के विश्रामागृह में सभी को रखा गया है.

    रिपोर्ट: विकास तिवारी, लातेहार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news