गर्व ! झारखंड के तीन होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा, जानिए कहां होगा आयोजन

गोवा के पणजी में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड टीम में विभिन्न स्पर्धाओं में दुमका के तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है. तीनों खिलाड़ी 3 नवंबर से पणजी में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे. दो खिलाड़ी अंकुर झा और मोहित कुमार दुमका आर्चरी अकैडमी में चल रहे एक्सीलेंस सेंटर,  एक खिलाड़ी दिनेश मुर्मू आवासीय सेंटर से संबंध रखते है. मैनेजर के रूप में  दुमका के दो प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित मिश्रा और मोहन साहू भूमिका निभा रहे हैं.

गर्व ! झारखंड के तीन होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा, जानिए कहां होगा आयोजन