जामताड़ा : किसान की गला रेत कर हत्या, बकरी बना हत्या की वजह, जानिए पूरा मामला

    जामताड़ा : किसान की गला रेत कर हत्या, बकरी बना हत्या की वजह, जानिए पूरा मामला

    जामताड़ा (JAMTARA) : जिला के मिहिजाम थाना क्षेत्र के बड़वाडंगाल गांव से एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है. अपराधी ने किसान की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के समय किसान जया सिंह मिहिजाम हटिया से सब्जी बेच कर घर वापरस लौट रहा था. ग्रामीणों ने शव को गांव के ही झाड़ियों में देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुट गई. 

    कुछ समय पहले हुआ था विवाद  

    जानकारी के अनुसार पूर्व में बकरी चराने समय जया सिंह किसी के साथ विवाद में पड़ गया था. ग्रामीणों की माने तो इसी विवाद को लेकर बदले की भावना से किसान की हत्या कर दी गई है. हांलाकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.  

    रिपोर्ट: आर पी सिंह, जामताड़ा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news