रांची में 15 अगस्त के दिन शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, जानिए और क्या-क्या हुआ बदलाव

    रांची में 15 अगस्त के दिन शहरी क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक, जानिए और क्या-क्या हुआ बदलाव

    रांची(RANCHI): राज्य की राजधानी रांची में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है. आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त के दिन शहरी क्षेत्रों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक रोक रहेगी. वहीं, शहर के अन्य मार्गों में छोटे वाहनों का परिचालन पहले की तरह ही रहेगा. इसके अलावा डीसी आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक वाहन पार्किंग पर रोक रहेगी. वहीं, रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआइपी के इंट्री गेट तक पार्किंग वर्जित रहेगी.

    ये भी देखें:

    गुवा में लगातार हो रही बारिश से कारो नदी उफनाई, बोकना पुल डूबा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    वाहनों के रूट पर भी बदलाव

    इसके अलावा वाहनों के रूट में भी कई बदलाव किये गये हैं. कांके की ओर से आने वाले छोटे वाहन राम मंदिर मोड़ से हॉट लिप्स चौक होते हुए न्यू मार्केट होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं. केंद्र और राज्य सरकार के पदाधिकारी जो हरमू, रातू रोड और कांके रोड होते मोरहाबादी मैदान कार्यक्रम स्थल तक जाना चाहते हैं, वे हॉट लिप्स चौक और वहां से एटीआई मोड़ होते हुए डीसी आवास की ओर से जायेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news