प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनटीपीसी टंडवा पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, नये साल में झारखंड वासियों को देंगे तोहफा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनटीपीसी टंडवा पावर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, नये साल में झारखंड वासियों को देंगे तोहफा

    चतरा(CHATRA): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के बहुप्रतीक्षित एनटीपीसी टंडवा पावर प्लांट का वर्ष 2023 के प्रारंभ में ही उद्घाटन करेंगे. सांसद सुनील कुमार सिंह सिमरिया के विधायक किशन कुमार दास ने दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा विद्युत मंत्री से मुलाकात के बाद यह संभावना जताई है. गौरतलब है कि एनटीपीसी टंडवा पावर प्लांट चतरा जिला के सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में है और अब इसकी पहचान एक औद्योगिक नगरी के रूप में होने वाली है. 6 मार्च 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने टंडवा में एनटीपीसी पावर प्लांट की आधारशिला रखी थी. लंबे उतार-चढ़ाव और काफी संघर्ष के बाद अब यह सपना साकार हो रहा है. एनटीपीसी टंडवा पावर प्लांट के उद्घाटन होने के साथ ही झारखंड में बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी. दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा एवम् विद्युतमंत्री आर.के. सिंह से चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह और सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास ने आज मुलाकात की है.

    नए साल का तोहफा देंगे प्रधानमंत्री

    गौरतलब हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 1999 में टंडवा एनटीपीसी पॉवर प्लांट की आधारशिला रखी थी और उनके कामों को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नये वर्ष 2023 में इस प्लांट का शुभारंभ  करेंगे. बताते चलें कि दिल्ली प्रवास के दौरान चतरा के सांसद सुनील कुमार सिंह और विधायक किशुन कुमार दास ने केंद्रीय उर्जा मंत्री राज कुमार सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नये साल में झारखंडवासियों को तोहफा देने जा रहे हैं, जिससे राज्य में बिजली की समस्या का समाधान होगा और लोगों को ससमय निर्बाध रूप से बिजली मिलेगा. उन्होंने बताया कि यह देश का पहला ऐसा पावर प्लांट है जो 80 फीसद कम पानी की खपत के बावजूद बिजली उत्पादन में पूरी तरह से सक्षम है. सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के टंडवा में बनाए गए इस पावर प्लांट में तीन यूनिट से 1980 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा. यहां 3000 आरपीएन पर 72 घंटों तक टरबाइन चलाने की तकनीक विकसित की गई है. इससे झारखंड को 500 मेगावाट बिजली मिलेगी. झारखंड का अंधियारा दूर करने में यह मील का पत्थर साबित होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news