राष्ट्रपति के दो दिवसीय झारखंड दौरे में किया गया संसोधन, रद्द हुआ देवघर दौरा

    राष्ट्रपति के दो दिवसीय झारखंड दौरे में किया गया संसोधन, रद्द हुआ देवघर दौरा

    देवघर(DEOGHAR) : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है. इस संशोधन में राष्ट्रपति के देवघर दौरे को रद्द कर दिया गया है.

    बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर को देवघर आने वाली थी.  पूर्व के कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से देवघर स्थित हवाई अड्डा पहुंचने वाली थी. जहां से वे सड़क मार्ग से बाबा बैद्यनाथ का पूजा अर्चना करती.  इसके लिए देवघर में तमाम तैयारियां की गई थी. मंदिर को भव्य सजाया जा रहा था. मंदिर में राष्ट्रपति के आगमन और पूजा-अर्चना करने के लिए तीर्थ पुरोहित समाज में भी हर्ष था. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों में भी काफी उत्साह था. मगर, अब नए कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर ना आ कर सीधे रांची जाएंगी, जहां से वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलीहातू गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news