राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

    रांची(RANCHI): झारखंड स्थापन दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. बता दें कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में राजधानी रांची में दो हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे. इसके अलावा 10 आईपीएस और 45 DSP के हाथों में सुरक्षा की बागडोर होगी. राष्ट्रपति की सुरक्षा में NSG, ATS, जगुआर के अलावा जिला पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. सुरक्षा को लेकर आज यानी रविवार को मोरहाबादी मैदान में सभी जवानों को दिशा निर्देश दिया गया.

    रांची DC ने बताया कब रांची आयेंगी राष्ट्रपति

    इस दौरान रांची DC राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार की शाम रांची पहुंच जाएगी. रांची एयरपोर्ट से वह सीधे राजभवन आएंगी. राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. उसके बाद मंगलवार को सुबह वह हेलीकॉप्टर के द्वारा रांची से खूंटी जाएंगी. खूंटी के उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली जा कर उन्हें श्रधंजलि देंगी. उसके बाद बिरसा कॉलेज ग्राउंड में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

    मोरहाबादी मैदान के कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

    वहीं, कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति 2 बजे खूंटी से रांची पहुंचेगी. रांची में झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इस कार्यक्रम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का समापन भी करेंगी. इसके अलावा कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगी.

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम  

    वहीं, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है, सभी चौक चौराहे पर जवान तैनात किए गए है. इसके अलावा कई रोड को भी राष्ट्रपति के आगमन के दौरान बंद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए भी पूरे शहर की निगरानी की जाएगी. एक परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news