प्रेरणा कुमारी बनी जमशेदपुर टॉपर, माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय  

    प्रेरणा कुमारी बनी जमशेदपुर टॉपर, माता-पिता और शिक्षकों को दिया श्रेय  

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आ चुका है. जमशेदपुर के डीएवी स्कूल की छात्रा प्रेरणा कुमारी 98 प्रतिशत अंक लेकर सिटी टॉपर बन गई है. वैसे यह बिष्टुपुर से डीएवी स्कूल की छात्रा है. इस छात्रा पर जहां माता-पिता गर्व कर रहे हैं, वहीं स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक भी काफी खुश हैं. उधर, परीक्षा का परिणाम आते ही विद्यार्थियों की धड़कन बढ़ गई है. बता दें कि इस बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी हैं.

    सिटी टॉपर प्रेरणा कुमारी ने अपने इस 98% अंक लाने का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षक को दी है. रिजल्ट के बारे में स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि कम अंक जिन विद्यार्थियों को आया है, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है. जिंदगी में और परीक्षा पास करना है. बेहतर इंसान बने यह ज्यादा जरूरी है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news