रावण दहन की तैयारी पूरी, सोने की लंका और भव्य आतिशबाजी देखने लाखों की संख्या में उमड़ेगी भीड़

    रावण दहन की तैयारी पूरी, सोने की लंका और भव्य आतिशबाजी देखने लाखों की संख्या में उमड़ेगी भीड़

    रांची(RANCHI): दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है. भगवान श्री राम ने जिस तरह से रावण का वघ का मां सीता को लंका से वापस लाया,और भगवान हनुमान ने पूरी सोने की लंका को दहन कर दिया था.कुछ ऐसा ही नजारा फिर एक बार रांची के ऐतिहासिक मोराहबादी मैदान में देखने को मिलेगा. रावण दहन को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी की ओर से मोरहबादी मैदान में रावण दहन के साथ साथ सोने की लंका दहन और भव्य आतिशबाजी की तैयारी पूरी कर ली गई है.इस बार 70 फीट रावण,65 मेघनाथ, और 60 फीट कुंभकरण का पुतला बनाया गया है.अब नवरात्रि के दशमी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  रावण का वघ करेंगे.

    इस तैयारी को लेकर  पंजाबी हिन्दू बिरादरी की प्रेस वार्ता कर पूरी तैयारी की जानकारी दी. इस दौरान बताया कि मोराहबादी मैदान में लाखों लोग रावण दहन को देखने के लिए पहुंचते है. इस बार और भव्य आतिशबाजी की जाएगी.यह आतिशबाजी बिजली के द्वारा की जाएगी जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो सके.इसके साथ ही रावण का दहन भी काफी अद्भुत होने वाला है. उन्होंने बताया कि इस रावण दहन से एक संदेश यह भी जाएगा की इस बनाने वाले एक मुस्लिम है, जो गया के रहने वाले है,दिन रात एक कर रावण मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बना रहे है.                                  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news