पब्लिक के बाद उद्योगों पर भी दबाव की तैयारी, धनबाद के उद्योग मालिक आए अब निशाने पर

    पब्लिक के बाद उद्योगों पर भी दबाव की तैयारी, धनबाद के उद्योग मालिक आए अब निशाने पर

    धनबाद(DHANBAD):  एक कहावत है,करिए सोई उपाय ,पैसा आवे जेहि विधि लगता है इसी कहावत को धनबाद की सरकारी संस्थाएं चरितार्थ कर रही हैं. एक तरफ निगम यूजर चार्ज के लिए दबाव बनाए हुए हैं तो दूसरी ओर झमाडा( झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार)  अब धनबाद के कम से कम 37 हार्ड कोक उद्योगों का बैंक खाता अटैच करने की तैयारी कर रहा है. बाजार शुल्क वसूली के लिए झामडा यह कार्रवाई करने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार 37  भट्ठा पर 39 करोड रुपए से अधिक बकाया का दावा किया गया है. लीड बैंक मैनेजर को पत्र लिखकर बैंक खाते को अटैच कर राशि वसूलने की कार्रवाई करने को कहा गया है. इधर, इस कार्रवाई पर हार्ड कोक उद्योग मालिकों में तीखी प्रतिक्रिया हुई है. उनका कहना है कि बाजार फीस के खिलाफ एसोसिएशन कोर्ट गया था. सरकार ने पुराने आदेश को संशोधित कर बाजार फीस की सूची में कोयला के साथ कोक को भी जोड़ दिया. लेकिन कोयला पर जब बाजार फीस लिया ही जाता है तो फिर हार्ड कोक पर बाजार फीस का क्या औचित्य है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news