नेशनल स्कूल गेम को लेकर तैयारियों पूरी, "खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया" थीम सॉन्ग लॉन्च

    नेशनल स्कूल गेम को लेकर तैयारियों पूरी, "खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया" थीम सॉन्ग लॉन्च

    रांची(RANCHI): 68वीं नेशनल स्कूल गेम प्रतियोगिता को लेकर 5 जनवरी शाम 4 बजे मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा. इसकी जानकारी राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन द्वारा दिया गया उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह में मंत्री के अलावा विभागीय सचिव, खेल निदेशक समेत शिक्षा और खेल विभाग के अन्य पदाधिकारी और खेल संघो के पदाधिकारी शामिल होंगे. वहीं खेल प्रतियोगिता को लेकर टीमों का रांची आना शुरू हो गया है. देश भर की 35 टीमें रांची आ रही है. इधर, टीम के रांची आने को लेकर उनके रहने, चिकित्सा सेवाओं की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है. वहीं टीम की व्यवस्था को संभालने के लिए 17 समितियों को जिम्मेदारी दी गई हैं. 

    किया गया थीम सॉन्ग लांच 
    वहीं इन सब के साथ ही थीम गीत को लांच किया गया है. दरअसल राज्य शिक्षा परियोजना निर्देशक शशि रंजन ने रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का थीम सॉन्ग "खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया" को लॉन्च किया. जिसे राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार बने थीम सॉन्ग के बोल एम. मोदस्सर ने लिखा है, वहीं इस गीत को संगीतकार रोहन देव पाठक ने अपने सुरों से सजाया है. इस थीम सॉन्ग के विजुअल में अब तक राज्य में आयोजित हुए राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्कूली खेल के तस्वीरे दिखाई गई है. 

    इन टीमों का हुआ आगमन 
     तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, CISCE, राजस्थान, विद्याभारती, डीएवी, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा, केरल, दादर एंड नगर हवेली दमन, बिहार, पंजाब, ओडिशा की टीम शामिल है. 
     

    टीमों का किया  गया परंपरागत  स्वागत 
    रांची पहुंची देश की अन्य टीमों का स्वागत परंपरागत किया जा गया है. लोटा पानी और झारखंड के ट्राइबल गमछे के साथ टीमों का अभिनंदन किया गया. टीम में शामिल खिलाड़ियों को पुष्प माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news