रातू रोड फ्लाईओवर पर सियासत तेज़, उद्घाटन से पहले नाम बदलने की उठी मांग तो देखिए भाजपा विधायक सीपी सिंह ने क्या कहा

    रातू रोड फ्लाईओवर पर सियासत तेज़, उद्घाटन से पहले नाम बदलने की उठी मांग तो देखिए भाजपा विधायक सीपी सिंह ने क्या कहा

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक बार फिर फ्लाइओवर को लेकर सियासत गरमाई हुई नज़र आ रही है. दरअसल रांची के रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड रोड का उद्घाटन 19 जून को केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा होना है. ऐसे में उद्घाटन से पहले ही एलिवेटेड रोड के नाम को लेकर झारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ चुकी है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरू शिबू सोरेन के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है. दोनों दलों की ओर से नाम के इस प्रस्ताव पर भारतीय जनता पार्टी ने अब प्रतिक्रिया व्यक्त है. इसी कड़ी में रांची के विधायक सीपी सिंह ने उद्घाटन से पहले नाम की चर्चा छेड़ कर कहा कि इन दलों ने एक नई राजनीति शुरू कर दी है. विधायक सीपी सिंह ने बताया कि केंद्रीय योजना की राशि से बने एलिवेटेड रोड के नाम रखने की एक प्रक्रिया होती है उसका पालन किया जाएगा. साथ ही इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा की काँग्रेस कबसे आदरणीय शिबू सोरेन जी की हमदर्द हो गई है. वह आगे कहते हैं कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों इस फ्लाइओवर का उद्घाटन होगा, ऐसे में यहाँ राजनीति करना उचित नहीं है. 

    आपको बता दें कि रातू रोड में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर करीब 3 किलोमीटर लंबा है, जिसकी लागत लगभग 535 करोड़ रुपये है. वहीं रातू रोड फ्लाईओवर का काम वर्ष 2022 में शुरू हुआ था, और इसकी निर्धारित समाप्ति तिथि जनवरी 2025 थी, लेकिन अब जून 2025 में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आगामी 19 जून को, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा एलिवेटेड फ्लाईओवर का उद्घाटन होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news