व्यवस्था पर सवाल पूछना विकास विरोधी कैसे?बाबूलाल ने रिम्स की बदहाली पर उठाया प्रश्न,मंत्री ने उन्हें ही बता दिया विकास विरोधी   

    व्यवस्था पर सवाल पूछना विकास विरोधी कैसे?बाबूलाल ने रिम्स की बदहाली पर उठाया प्रश्न,मंत्री ने उन्हें ही बता दिया विकास विरोधी   

    रांची(RANCHI):  झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा और व्यवस्था को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग सवालों के घेरे में रहता है. कही खाट पर सिस्टम दिखता है तो किसी अस्पताल की बिल्डिंग का हिस्सा ही मरीज की जान ले लेता है. इन सब के बावजूद सरकार नींद से नहीं जागी. जब इस मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल किया और एक वीडियो पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया. तो जवाब देख कर आप भी दंग रह जाएंगे. मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को विकास का बधाक बता दिया. साथ ही इलाज करने की बात कह डाली. अब सवाल फिर से मंत्री से है यहाँ नेता प्रतिपक्ष का सवाल तो व्यवस्था पर था वीडियो भी दिखाया जा रहा था लेकिन जवाब विकास पर कहा से पहुँच गया.

    ऐसे में अब यही बात हुई की बदहाल व्यवस्था का नाम झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री ने शायद विकास रख दिया हो. तभी को अस्पताल में फैली गंदगी और गंदे पानी के जमाव के साथ साथ जर्जर बिल्डिंग पर सवाल पूछना विकास का बाधाक बताया जा रहा है.

    चलिए पूरा मामला बातते है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो रिम्स अस्पताल का पोस्ट किया. जिसमें जर्जर बिल्डिंग दिख रही है अस्पताल में जल जमाव है. बाबूलाल ने लिखा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की जर्जर भवन दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. दीवार और गिरता प्लास्टर दरार और जल जमाव से मरीज ही नहीं  डॉक्टरों और अन्य कर्मचारी को खतरा है. बीते दिन MGM  अस्पताल में दर्दनाक घटना को सभी ने देखा है.

    इसपर डॉक्टर इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए राजनीतिक बयान दिया. मंत्री इरफान अंसारी ने अपने सोशल साइट एक्स के एकाउंट पर लिखा कि बाबूलाल आप तो खुद भ्रष्टाचार की जननी है. और आपकी पार्टी है. हम जैसे बेदाग और जमीन पर काम करने वाले लोगों पर उंगली उठाते है. यह हैरान करने वाला नहीं शर्मनाक है.

    अब जिस तरह से अस्पताल की बदहाली हर तरफ दिख रही है. इसपर स्वास्थ्य विभाग और मंत्री ध्यान देते तो ज्यादा बेहतर होता. रिम्स की हकीकत सभी के सामने है. शायद रिम्स की बदहाली की वजह गरीब जनता है. क्योंकि इस अस्पताल में गरीब ही इलाज कराते है. बड़े बड़े अधिकारी और नेता तो निजी अस्पताल में खुद और अपने परिवार का इलाज कराते है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news