Political update : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा,जानिए इनसाइड स्टोरी

    Political update : ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मिलने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा,जानिए इनसाइड स्टोरी

    रांची - झारखंड विधानसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी कर रहे हैं.भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोर से चल रही है.फिलहाल उसका परिवर्तन यात्रा का कार्यक्रम चल रहा है. बड़े-बड़े नेताओं को इस कार्यक्रम में लगाया गया है.भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा को झारखंड चुनाव का सह प्रभारी बनाया है, वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाया गया है. दोनों अपने अपने स्तर से भारतीय जनता पार्टी के लिए जीत का मैदान करने का प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में पार्टी के प्रमुख नेताओं से भी मंथन चल रहा है.असम के मुख्यमंत्री शुक्रवार को भुवनेश्वर पहुंचे.यहां उन्होंने राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात की. रघुवर दास ने उनका स्वागत भी किया. सूत्रों के अनुसार रघुवर दास से हिमंता विश्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में भी चर्चा की है. मालूम हो कि झारखंड की राजनीति में रघुवर दास महत्वपूर्ण भूमिका रखते हैं.यह अलग बात है कि फिलहाल वे ओडिशा के राज्यपाल हैं. लेकिन उनकी अहमियत झारखंड की राजनीति में बरकरार है.

    रघुवर दास से असम के मुख्यमंत्री ने क्या चर्चा की, सूत्रों के हवाले से जानिए

       रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं. 2014 में झारखंड के मुख्यमंत्री बने लेकिन 2019 में उन्हें इस सीट से हार का सामना करना पड़ा. उन्हें हराने वाले सरयू राय का भाजपा ने टिकट काट दिया था. निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सरयू राय ने रघुवर दास को हरा दिया. रघुवर दास  कोल्हान ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में उनका एक प्रभाव माना जाता है. पार्टी के सूत्र बताते हैं कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा  पूर्वी जमशेदपुर सीट के अलावा अन्य सीटों पर उनसे विचार विमर्श किया.

    ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से क्यों मिले हिमंता

     वैसे सामान्य रूप से राज्यपाल से किसी प्रकार की राजनीतिक बात नहीं होती है फिर भी या माना जा रहा है कि सरवर दास का सुझाव किस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के अध्यक्ष महत्वपूर्ण है. पूर्वी जमशेदपुर सेट को लेकर उनसे चर्चा हुई होगी, ऐसा राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news