दुमका में मवेशी से लदे पिकअप वैन को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

    दुमका में मवेशी से लदे पिकअप वैन को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक पिकअप वैन से पशु को जब्त किया है. जिसमें पांच दुधारू गाय और दो बछड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार तस्कर मवेशियों को लेकर दुमका से पश्चिम बंगाल की और जा रहे थे. फिलहाल पुलिस ने मवेशियों से भरे वाहन को थाना परिसर में लाकर रखा गया है. और सभी गाय को आसपास के ग्रामीणों को सौंपा जाएगा.

    जांच में जुटी पुलिस

    इस मामले में शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दुमका से मवेशियों से भरा वाहन पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. तभी पुलिस को देख एक पिकअप वैन चालक वाहन छोड़ भाग रहा था. यह देखते ही पुलिस ने असका पिछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहे. जिसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें पांच दुधारू गाय और दो बछड़ा मिली. फिलहाल पुलिस का कहना है कि इन पशु के मालिक कौन हैं और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    धड़ल्ले से हो रही गौ तस्करी

    यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पश्चिम बंगल की सीमा से सटे होने के कारण दुमका में धड़ल्ले से पशुओं की तस्करी की जा रही है. हालांकि बीच-बीच में पुलिस के द्वारा मवेशियों से भरे वाहनों को जब्त किया जाता है. लेकिन इसके बावजूद भी तस्कर बेधड़क पशुओं की तस्करी करते हैं. तस्कर दुमका के रास्ते मवेशी को पश्चिम बंगाल भेजते हैं. जिसके बाद पशुओं को बांग्लादेश भेज दिया जाता है.   

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news