बोकारो: गोमिया के विभिन्न होटलों में पुलिस की छापेमारी, अवैध धंधेबाजों में खौफ, जानिए क्या है पूरा मामला

    बोकारो: गोमिया के विभिन्न होटलों में पुलिस की छापेमारी, अवैध धंधेबाजों में खौफ, जानिए क्या है पूरा मामला

    बोकारो (BOKARO) : बोकारो जिले के गोमिया स्थित विभिन्न होटलों में पुलिस ने गुरुवार को ताबड़तोड़ छापेमारी की है. इस दौरान पुलिस के हाथ तो कुछ नही लगा,अलबत्ता पुलिस के इस कार्यवाही से अवैध धंधेबाजों में खौप का माहौल बन गया है. इस संबंध में गोमिया के सर्किल इंस्पेक्टर महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गोमिया के विभिन्न होटलों में जांच अभियान चलाया गया है. इस दौरान गोमिया स्थित राहुल लॉज,राजस्थान लॉज, अपना लॉज एवं सुरभी होटल में संदिग्ध व्यक्तियों के धरपकड़ एवं उसके आवाजाही पर रोक को लेकर छापेमारी की गई है. वहीं होटल के संचालको को सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित कई तरह के आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस छापेमारी अभियान में अलग अलग थानों के पुलिस की चार टीमें शामिल थी. प्रत्येक टीम के द्वारा एक ही समय मे गोमिया के अलग अलग होटलों में छापेमारी  किया गया था.

    अनैतिक कार्य की लगातार मिल रही थी सूचना

    इसके अलावा उन्होंने कहा है कि गोमिया के विभिन्न होटलों में अनैतिक कार्य होने की लगातार सूचना मिल रही थी,और इसी सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी की गई है. हालांकि पुलिस को कुछ बरामद तो हुआ नहीं है, अलबत्ता अवैध धंधेबाजों के लिए एक संदेश है कि वे अपना रास्ता बदल लें अन्यथा बोकारो पुलिस अवैध धंधेबाजों पर नकेल कसने का काम करेंगी.

    रिपोर्ट. संजय कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news