धनबाद में 2003 के बाद 2022 में पुलिस एनकाउंटर, मारे गए अपराधी का शव नहीं स्वीकार करेंगे पिता

    धनबाद में 2003 के बाद 2022 में पुलिस एनकाउंटर, मारे गए अपराधी का शव नहीं स्वीकार करेंगे पिता

    धनबाद(DHANBAD): 2003 के बाद 2022 में एनकाउंटर, 2003 में धनबाद थाना क्षेत्र के बर टांड़ में शाम के समय एनकाउंटर हुआ था, जिसमें बोकारो का कुख्यात अपराधी कर्मी मारा गया था. उस समय धनबाद के एसपी थे मुरारी लाल मीणा. संभवत उसके बाद 2022 में मंगलवार को पुलिस एनकाउंटर में एक अपराधी मारा गया है. जो अपराधी मारा गया है वह अपने परिवार को भी ठग रहा था. परिवार को भी झांसा दे रहा था कि वह सेना की ट्रेनिंग ले रहा है और कर रहा था डकैती का काम. इधर ,उसके पिता विश्वजीत सिंह का कहना है कि वह अपने अपराधी बेटे का शव स्वीकार नहीं करेंगे. बेटा ना घर का रहने दिया न समाज का. उन्हें क्या मालूम कि जिस बेटे की पढ़ाई के नाम पर वह पैसा खर्च कर रहा है, वह बेटा अपराध कर रहा है .आपको बता दें कि मारा गया शुभम सिंह धनबाद के भूली का रहने वाला है. शुभम सिंह के दादा बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मी हैं. जबकि पिता आउट सोर्स कंपनी में काम करते हैं. पिता कहते हैं कि 2020 में वह पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम में स्टेट में 73वां रैंक लाया था. इसके बाद यूपीएससी की तैयारी के लिए पटना चला गया. 2021 में उन्हें जानकारी दी गई कि उसका चयन NDA  में हो गया है. पिता के मेल आईडी पर  सूचना भी आती थी, जिसमें बेटे के चयन से लेकर ट्रेनिंग तक की जानकारी रहती थी. उनके पिता यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वह सही रहता था या फर्जी.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news