पत्रकार अरविंद कुमार मिश्रा की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, जान से मारने की थी नीयत !

    पत्रकार अरविंद कुमार मिश्रा की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, जान से मारने की थी नीयत !

    Jamsedpur:- गम्हरिया के अनुभवी और स्वतंत्र पत्रकार अरविंद कुमार मिश्रा की बाइक को धक्का मारने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है. आदित्यपुर पुलिस इसे लेकर खोजबीन और तलाशी जोर-शोर से कर रही है. दरअसल, इस मामले को खुद डीआईडी अजय लिंडा ने गंभीरता से लिया और सरायकेला एसपी डॉ विमल कुमार को टीम गठित कर धक्का मारने वाले वाहन को पकड़ने औऱ इसकी सच्चाई उजागार करने का आदेश दिया. एसपी ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर धाना प्रभारी राजन कुमार की अगुवाई में टीम गठित कर दी . पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया है.

    धक्का मारकर कुचलने की कोशिश

    पत्रकार अरविंद मिश्रा 10 अक्टूबर को सुबह 11.42 बजे टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर केंदू गाछ पेट्रोल पंप के पास जा रहे थे. तब ही 14 चक्का भारी वाहन ने पीछे आकार धक्का मारकर कुचलने की कोशिश की. जिसके बाद पत्रकार एके मिश्रा अपनी बाइक के साथ दूर फेंका गए, इस दौरान उन्हें कोई सुध-बुध नहीं थी. बड़ी किस्मत से उनकी जान बची. जख्मी हालत में उन्हें लाया गया और इलाज अभी भी जारी है. चलने फिरने में अभी भी उन्हें काफी दिक्कत महसूस हो रही है. इस घटना से आहत पत्रकार ए.के मिश्रा ने डीआईजी अजय लिंडा को पत्र लिखकर जानकारी दी और आरोप लगाया कि जान से मारने की नीयत से उनके बाइक को टक्कर मारी गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news