आठ साल से फरार चल रहा पीएलएफआई उग्रवादी मंगल गिरफ्तार, चाईबासा पुलिस ने भेजा जेल

    आठ साल से फरार चल रहा पीएलएफआई उग्रवादी मंगल गिरफ्तार, चाईबासा पुलिस ने भेजा जेल

    चाईबासा(CHAIBASA): आठ वर्ष से फरार चल रहें पीएलएफआई उग्रवादी मंगल सिंह तुबिद उर्फ बोड़ा को आज चाईबासा पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस सबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज पुलिस अधीक्षक को गुप्त गुप्त सूचना मिली थी कि फरार चल रहा अभियुक्त पीएलएफआई उग्रवादी मंगल सिंह तुबिद उर्फ बोड़ा आसपास घुम रहा है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें मुफ्फसिल थाना चाईबासा के पुलिस बल और सीआरपीएफ 157 बटालियन तथा झारखण्ड जगुवार एजी37कम्पनी के साथ संयुक्त छापामारी कर पीएलएफआई उग्रवादी मंगल सिंह तुबिद उर्फ बोड़ा को घटना के आठ साल के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापन के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news