एक मां और एक बहन की गुहार -छोटा बेटा घर पर कब्ज़ा कर लिया है, भाई  देखभाल नहीं करता, राहत दिलाइये डीसी मैडम

    एक मां और एक बहन की गुहार -छोटा बेटा घर पर कब्ज़ा कर लिया है, भाई  देखभाल नहीं करता, राहत दिलाइये डीसी मैडम

    धनबाद(DHANBAD):  उपायुक्त माधवी मिश्रा के  जनता दरबार में एक बूढ़ी महिला ने अपने ही बेटे से राहत की गुहार की. जनता दरबार में चिरकुंडा के शिवलीबाड़ी से आई एक महिला ने बताया कि उसके छोटे पुत्र ने जबरन उनके मकान के चार कमरों में कब्जा कर लिया है.  कमरे खाली करने की बात को लेकर  वह मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है.  महिला ने बताया कि वह बीमारी से ग्रसित है.   बावजूद बेटा दवाई या इलाज के लिए पैसे नहीं देता है.  इस पर संज्ञान लेकर उपायुक्त ने पीड़ित महिला को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. 

     कतरासगढ़ से आई एक अन्य महिला ने बताया कि उनके पिता बीसीसीएल में कार्यरत थे.  नौकरी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.  इसके बाद परिवार की देखभाल करने की बात कहकर एक भाई ने अन्य भाई -बहनों से एनओसी लेकर बीसीसीएल में नौकरी ली.  नौकरी मिल जाने के बाद वह अपनी जिम्मेदारी से मुकर गया और परिवार की देखभाल नहीं करता है. 

    इसके अलावा जनता दरबार में धनबाद के सबलपुर व बाघमारा के श्यामडीह में रैयती जमीन पर बाउंड्री वॉल नहीं बनाने देने, अबुआ आवास के मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी ग्राम दलदली के मुखिया द्वारा बाधा उत्पन्न करने, ऑनलाइन पंजी 2 में नाम दर्ज कराने, फर्जी कागजात बनाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने, जर्जर सड़क की मरम्मती करने सहित अन्य मामले प्राप्त हुए. अंचल से संबंधित मामलों पर उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों से फोन पर बात कर शिकायतकर्ता की समस्या का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news