छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला: जब बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक पहुंचे स्कूल और किया मामले की जांच, तो जानिए फिर क्या हुआ

    छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला: जब बोकारो जिला शिक्षा अधीक्षक पहुंचे स्कूल और किया मामले की जांच, तो जानिए फिर क्या हुआ

    बोकारो (BOKARO):  बीते दिनों गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म पूर्वी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में हुए एक शिक्षक के द्वारा छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया था. मामला संज्ञान में आते ही बोकारो के जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे मंगलवार को मामले की जांच करने उक्त विद्यालय पहुंचे. उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका के अलावे पीड़ित छात्राएं और उनके अभिभावकों से मामले को लेकर बारीकी से पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में पीड़ित छात्रा और उनके अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधीक्षक को मामले की सच्चाई बताते हुए आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करने लगे.
    इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक श्री चौबे ने कहा है कि मामले की जांच करने इस विद्यालय में आये हैं. जांच करने के बाद जो भी विधिसम्मत होगा,कार्यवाही की जायेगी.

    क्या है मामला-

    बीते दिनों गोमिया प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नैनाटांड़ में कार्यरत शिक्षक कुंजलाल राम पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों  ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त शिक्षक के द्वारा उनके बच्चियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था. बच्चियों से उनकी मां का मोबाइल नंबर भी मांगा जाता था. इतना ही नहीं, उक्त शिक्षक के द्वारा बच्चियों के साथ बैड टच भी किया जाता था. ऐसे में उक्त शिक्षक को विद्यालय से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए. ये कहते हुए अभिभावक, आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए विद्यालय में हंगामा करने लगे. मामला बढ़ता देख आरोपी शिक्षक कुंजलाल राम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से माफी मांगते हुए, दुबारा ऐसी गलती न करने की बात कहने लगे. फिर ऐसा देख छात्राओं ने भी गुस्से में आकर शिक्षक पर चप्पल जड़ दिया. अंत में अभिभावकों ने ग्रामीणों की सहमति पर आरोपी शिक्षक पर कार्यवाही करने की मांग करने के लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका को आवेदन दिया है.

    बोकारो से संजय कुमार की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news