पेट्रोल कांड पार्ट 2: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, हर संभव मदद का दिया भरोसा


दुमका(DUMKA): दुमका के चर्चित पेट्रोल कांड पार्ट 2 में जामा थाना के भैरवपुर की बेटी मारुति कुमारी को अपनी जान गवानी पड़ी. गुरुवार की देर रात सिरफिरे आशिक राजेश राउत ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. इलाज के दौरान रिम्स में मारुति की मौत हो गयी. मारुति की मौत के बाद भैरवपुर गांव सुर्खियों में आया. गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिलने और सांत्वना देने वालों का तांता लगा है. इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर और मीडिया प्रभारी सुचिता सिंह पीड़ित परिवार से मिलने भैरवपुर गांव पहुंची. उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया. मीडिया से बात करते हुए घटना की निंदा की और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दुमका ही नहीं पूरे राज्य में बहु-बेटियां असुरक्षित हैं. अपराधियों के बीच कानून का भय समाप्त हो गया है. उन्होंने सरकार से इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की.

मंत्री और विधायक ने भी की मुलाकात
बीते दिन झारखंड सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख और जामा विधायक सीता सोरेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिजनों को संयुक्त रूप से 9 लाख रुपये का चेक सौंपा. इस दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सरकार हमेशा मृतका के परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने बताया कि घटना के उपरांत दुमका प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 4 बजे सुबह ही सचिवालय खोलकर एक लाख रुपये का चेक बनाया ताकि मारुति के परिजन को इलाज कराने में कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+