रांची में युवक को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार पुलिस को लोगों ने पीटा! जानिए क्या था पूरा मामला

    रांची में युवक को गिरफ्तार करने पहुंची बिहार पुलिस को लोगों ने पीटा! जानिए क्या था पूरा मामला

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची से एक अजीबो गरीब मामला सामना आ रहा है. जहां बिहार के सिवान से पुलिस एक युवक को गिरफ्तार करने रांची पहुंची थी. वहीं, तलाश के दौरान सिवान पुलिस को युवक रोड में दिख गया. ऐसे में पुलिस ने जैसे ही युवक को देखा वो उसे पकड़ कर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बिठाने लगी, इतने में वो लड़का हल्ला करने लगा और देखते ही देखते आसपास के लोगों ने युवक को बचाने के लिए तीनों पुलिसवालों की पिटाई कर दी.

    मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस

    हालांकि, घटाना की जानकारी मिलते ही स्थानीय कांके पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला शांत करवाया. वहीं, सिवान पुलिस ने कांके पुलिस को पूरी कहानी बताई, जिसके बाद स्थानीय को पूरा मामला समझ आया. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बाहरी राज्य से कोई पुलिस किसी को गिरफ्तार करने आई है तो पहले स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देना चाहिए था. ऐसे ही रोड़ चलते किसी को कोई उठा लेगा तो ये गलत है. बता दें कि ये पूरा मामला कांके थाना इलाके के मिलक कॉलोनी का है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news