10 जनवरी को होगा पारसनाथ बचाओ आंदोलन का शंखनाद, विभिन्न राज्यों के आदिवासी होंगे शामिल

    10 जनवरी को होगा पारसनाथ बचाओ आंदोलन का शंखनाद,  विभिन्न राज्यों के आदिवासी होंगे शामिल

    गिरिडीह(GIRIDIH): मधुबन गेस्ट हाउस में एक ओर जहां श्री सम्मेद शिखरजी को लेकर कुछ दिनों से चल रहे विवाद को खत्म करने की दिशा में बैठक हो रही थी. वहीं दूसरी ओर‘मरांग बुरु पारसनाथ बचाओ संघर्ष समिति’के लोग आंदोलन की योजना बना रही थी. समिति ने कहा है कि पारसनाथ बचाओ महाजुटान का कार्यक्रम विभिन्न चरणों में होगा. मरांग बुरु सावंता सुसार बैसी के जिला सचिव सिकंदर हेंब्रम ने कहा कि पूर्व की घोषणा के अनुरुप 10 जनवरी को मधुबन थाना के पास स्थित मैदान में पारसनाथ बचाओ आंदोलन का शंखनाद किया जायेगा. इस महाजुटान में न सिर्फ आदिवासी और मूलवासी, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आदिवासी लोग भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि 30 जनवरी को उलिहातू में भूख हड़ताल की जायेगी. 2 फरवरी को भोगना में मरांग बुरु बचाओ अभियान को लेकर महाजुटान कार्यक्रम होगा. 

    रविवार को हुई थी गेस्ट हाउस में उच्चस्तरिए बैठक 

    गौरतलब है कि पारसनाथ पर्वत से जुड़ी धार्मिक आस्था और पूजा को लेकर हुए विवाद को समाप्त करने के लिए रविवार को मधुबन गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी. बैठक के दौरान आम सहमति बनाई गई कि श्री सम्मेद शिखरजी में ना ही पर्वत वंदना को आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई समस्या हो और ना ही संथाल समुदाय को मरांग बुरु तीर्थ स्थल में जाने पर कोई परेशानी हो. पहले की तरह ही जैन और आदिवासी दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के धार्मिक रीति रिवाज व परंपरा का सम्मान करेंगे. बैठक में गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू समेत कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जैन और संथाल समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news