दुमका पेट्रोल कांड:  अंकिता के इंसाफ के लिए एकजुट हुआ बासुकीनाथ का पंडा समाज, जानिये क्या कहा

    दुमका पेट्रोल कांड:  अंकिता के इंसाफ के लिए एकजुट हुआ बासुकीनाथ का पंडा समाज, जानिये क्या कहा

    दुमका (DUMKA): बाबा बासुकीनाथ धाम के पंडा-पुरोहितों ने मंगलवार को बासुकीनाथ मंदिर प्रांगण स्थित झूलन मंदिर में दुमका की बिटिया अंकिता की आत्मा की शांति के लिए महादेव से प्रार्थना करते हुए उसे भावभीनी  श्रद्धांजलि अर्पीत की. साथ ही पंडा पुरोहितों ने दुमका की बेटी अंकिता के साथ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

    क्या है मामला

    दुमका की अंकिता सिंह की मौत हो गई तो पूरे प्रदेश में यह मामला आग की तरह फैलने लगा. सनकी शाहरुख ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया. शाहरुख उससे जबरन बात कर करीब आना चाहता था. अंकिता यह नहीं चाहती थी. लेकिन शाहरुख ने धमकी दी थी कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो उसे जान मार देगा. वहीं 23 अगस्त को सनकी शाहरुख ने सोए हुए अवस्था में खिड़की से पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दिया. इससे अंकिता सिंह लगभग 90% जल गई थी. पहले दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उसके बाद उसे रिम्स लाया गया जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई. उसकी मौत से पूरे देश में प्रतिक्रिया आ रही है. वहीं पुलिस ने भी आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है.

     रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी, दुमका/जरमुंडी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news