पलामू : पड़ोसी ने घर में घुस कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

    पलामू : पड़ोसी ने घर में घुस कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

    पलामू(PALAMU): झारखंड में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. बढ़ती आपराधिक घटनाओं में सबसे ज्यादा दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं.  झारखंड के कई जिलों में एक के बाद एक कई ऐसे मामले दर्ज किए गये हैं जिसमें मानवता शर्मसार हो गया है. कुछ ऐसा ही मामला पलामू जिले से सामने आया है. जहां एक 15 वर्षिय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पीड़िता को अस्पातल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

    आरोपी ने घर में घुस कर की नाबालिग के साथ दुष्कर्म

    घटना पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने छोटे भाई बहन के साथ घर पर थी. तभी पड़ोस में रहने वाला सोनू राम उसके घर में घुस गया औऱ पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया. जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने पड़ोसियों को दी तो पड़ोसियों ने इस बात को दबाने का प्रयास किया. लेकिन पीड़िता की हालत खराब होता देख ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है. आपकों बता दें कि पीड़िता के माता- पिता की बिमारी से मौत हो गई थी. जिसके बाद से ही पीड़िता मजदूरी कर अपने छोटे भाई बहन की देखभाल करती थी.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इस मामले में छतरपुर महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी का कहना है कि पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है. फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर से भी फरार है. जल्द ही पुलिस आरोपी को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेज देगी 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news