BIG BREAKING:पलामू में अलाव ताप रहे युवको को थार वाहन ने कुचला,दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल


पलामू(PALAMU):जपला-मोहम्मदगंज मुख्य पथ के सबनवां गांव के पास सड़क किनारे कुछ ग्रामीण अलाव ताप रहे थे.इसी बीच अनियंत्रित थार वाहन सभी को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी.
अलाव ताप रहे दो युवक 20 वर्षीय अरशद खान एवं 21 वर्षीय आसिफ खान की मौत हो गई.जबकि दो अन्य जहांगीर खान व हसनैन खान गंभीर रूप से घायल है. घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया जा रहा है.वहीं थार का ड्राइवर फरार हो गया.गाड़ी में बैठा व्यक्ति को को ग्रामीणों ने जाम कर पीटा.पुलिस मूकदर्शक बनी रही.गुस्साए ग्रामीणों ने जपला मोहम्मदगंज पथ को जाम कर दिया है.
मोहम्मदगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है.बताया जाता है कि अनियंत्रित थार पहले खड़ी बाइक और स्कूटी को रौंदते हुए अलाव ताप रहे लोगों को भी रौंद दिया.हादसे से क्षेत्र में सनसनी है.
4+