शर्मनाक! रांची में कौन सुरक्षित! अब चार साल के मासूम के साथ गंदी हरकत, जानिए पूरा मामला
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
रांची(RANCHI): राजधानी रांची में हर दिन बेटियों के साथ छेड़छाड़ के मामले अखबार और चैनलों की सुर्खियां बन रही है.कभी स्कूल जाती बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता है तो कभी कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़खानी. लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसे सुन कर ही आप सोच में पड़ जाएंगे. एक चार साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत की गई है.
दरअसल BIT मेसरा ओपी क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक ने एक बालक के साथ गंदी हरकत किया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही इसके मोबाईल फोन से कई अश्लील वीडियो मिले है. पुलिस के मुताबिक युवक अश्लील वीडियो देखने का आदि था.16 दिसंबर की रात उसने गंदी वीडियो को देखा था. जिसके बाद 17 दिसंबर को सुबह स्कूल पहुंचा तो बच्चे के साथ अश्लील हरकत किया.
बच्चे ने घर वालों को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद मां बाप का दिल दहल गया. जानकारी देने के बाद पिता ने थाना पहुँच कर लिखित शिकायत किया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी युवक चूटू पालू का रहने वाला है. स्कूल में टेम्परोरी ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था.
4+