पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में सेना के दो जवानों की मौत, 19 घायल

    पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में सेना के दो जवानों की मौत, 19 घायल

    टीएनपी डेस्क  (TNP DESK) : पाकिस्तान से आए दिन हमले की खबर आती रहती है. इसी कड़ी में आज पाकिस्तान के खैबर पख्तनूख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमले की खबर सामने आ रही है. जिसमें सेना 2 जवान समेत 19 सदस्या गंभीर रूप से घायल हो गए है.

    मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल से एक आत्मघाती हमलावर ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के अशांत कबायली जिले में उनके काफिले को निशाना बनाया गया. जैसे ही जवानों का काफिला मौके पर पहुंचा हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. हालांकि इस हमले के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा जांच शुरू कर दिया गया है. आपकों बता दें कि अभी तक किसी ने भी अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news