लातेहार : चंदवा प्रखंड में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन, ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं का उठाया लाभ

    लातेहार : चंदवा प्रखंड में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन, ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं का उठाया लाभ

    लातेहार(LATEHAR): जिले के चंदवा प्रखंड में ‘सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने फीता काटकर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार से आम जनता को काफी लाभ मिल रहा है, उनके समस्याओं का समाधान शिविर में ही किया जा रहा है. बता दें कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से पेंशन संबंधी समस्याओं का भी निपटारा किया जा रहा है. इधर पूर्वी पंचायत के मुखिया रंजीत उरांव आमजनों से इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ लेने का आग्रह किया है. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाया.

    ग्रामीणों ने उठाया लाभ

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और योजनाओं का लाभ उठाया. इस दौरान शिविर में कई विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया गया था. लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे थे और उनका वहीं समाधान भी किया जा रहा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news