माओवादियों के गढ़ में सुरक्षाबलों का अभियान जारी, कैंप ध्वस्त, लैंडमाइंस बरामद, जानिए विस्तार से


रांची(RANCHI): माओवादियों के गढ़ बूढ़ा पहाड़ और कोल्हान में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल अभियान जारी है. इस अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. बड़ी मात्रा में लैंडमाइंस और अन्य हथियार बरामद हुए. इसके अलावा भी ध्वस्त किया गया है. ताजा अभियान में लातेहार, गढ़वा, चाईबासा पुलिस के अलावा सीआरपीएफ कोबरा और जगुआर के जवान शामिल हुए. झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार थलिया गांव में शक्तिशाली 3 कूकर बम, क्लेमोर माइंस, वायरलेस सेट, स्वीच, बैटरी, वर्दी बरामद हुए हैं.
टोंटो थाना के लुईया जंगली क्षेत्र में भी अभियान के दौरान आईडी, लैंडमाइंस, सुरक्षा बलों से छीने गए हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने अभियान में लगे सुरक्षा बलों को बधाई दी है.
4+