नक्सलियों के खिलाफ अभिय़ान जारी, गोईलकेरा से सुरक्षा बलों ने आईईडी बम किया बरामद


चाईबासा (CHAIBASA): चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की गतिविधि लगातार जारी है. आए दिन सुरक्षा बलों के अधिकारी जंगल से आईईडी बम बरामद कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज सुरक्षा बलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के जंगल से दो आईईडी बम बरामद किया है. जिसके बाद बम निरोधक दस्ता की सहायता से बम को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया.
जंगल में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा सर्च अभियान
बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है. जिसके बाद से ही सुरक्षा बलो द्वारा जंगल में सर्च अभियान चलाया कर उनके दस्ते को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी. इसी बीच बुधवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुआ था. जिसमें एक डिप्टी कमांडेंट दीपक कुमार तिवारी को गोली लग गई थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे.
बता ते चले कि कोल्हान के चाईबासा में पुलिस के साथ कोबरा 209 बटालियन, 203 बटालियन, 205 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN 197 बटालियन, 157 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित कर रही है.
4+