जमशेदपुर: भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर मंत्री ने बिरसा की आदमकद प्रतिमा का किया आवरण, कहा लोगों के लिए धरोहर है ये प्रतिमा

    जमशेदपुर: भगवान बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर मंत्री ने बिरसा की आदमकद प्रतिमा का किया आवरण, कहा लोगों के लिए धरोहर है ये प्रतिमा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर टाटा स्टील ने जमशेदपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है. राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर साकची स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा की आदमकद प्रतिमा का आवरण किया. मौके पर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, टाटा स्टील और जुस्को के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे.

    मंत्री ने टाटा स्टील के कामों की सराहना की

    कार्यकर्म के दौरान अपने संबोधन में मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य के लोगों को स्थापना दिवस पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन की बधाइयां दी. उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा के कारण आज अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है. टाटा स्टील ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस पार्क का निर्माण और आदमकद प्रतिमा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है. इसके लिए उन्होंने टाटा समूह को धन्यवाद दिया.

    पार्क के रूप में एक धरोहर

    बता दें कि इस पार्क को लेकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अथक प्रयास किया. कई दौर के वार्ता के बाद अंत में स्थल का चयन हुआ. जहां आज धरती आबा भगवान बिरसा की स्मृति में निर्मित पार्क और आदमकद प्रतिमा का अनावरण संभव हो सका. इसे आज से ही पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. जमशेदपुर वासियों के लिए यह पार्क एक धरोहर की तरह है. इसे संरक्षित करना शहरवासियों का परम दायित्व है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news