क्रिसमस के मौके पर जमशेदपुर की सड़को पर लोगों के बीच खुशियां बांट रहें सांता क्लाज ! 

    क्रिसमस के मौके पर जमशेदपुर की सड़को पर लोगों के बीच खुशियां बांट रहें सांता क्लाज ! 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर में क्रिसमस के मौके पर देर रात सड़कों पर सांता क्लाज दिखाई पड़े. ये सांता और कोई नहीं बल्कि जमशेदपुर अक्षेस के ब्रांड एम्बैसडर सह सीने स्टार माधुरी दीक्षित के सबसे बड़े फैन पप्पू सरदार है. जो खुशियों की मिठाई लिए सभी के बीच पहुंचे. वैसे जमशेदपुर शहर को मिनी भारत कहा जाता है. जहां हर धर्म संप्रदाय के पर्व त्यौहार सभी मिलकर खुशियों के साथ मनाते है और इसी रिवाज को कायम रखते हुए हर वर्ष प्रभु इशू के जन्मदिन क्रिसमस के पूर्व रात्रि बेला में पप्पू सरदार खुशियों का पैगाम लिए सड़कों पर निकल पड़ते हैं.

    स्कूटी को विशेष तौर पर सजाते हैं पप्पू 

    सड़कों पर निकलने से पहले पप्पू सरदार अपने स्कूटी को विशेष तौर पर सजाते हैं. जिसमें सांता का रेन डियर, जिंगल बेल्स, गुब्बारे आदि की सजावट रहती हैं. वहीं पप्पू सरदार खुद सांता का रूप धारण कर अपने स्कूटी पर निकल पड़ते है. तमाम चौक चौराहों पर आम नागरिकों के बिच चॉकलेट और गिफ्ट बांटकर सभी को क्रिसमस की बधाई देते हैं. वैसे सांता के साथ सेल्फी लेने की होड़ भी इस दौरान दिखाई देती है. पप्पू सरदार के अनुसार खुशियों के त्यौहार को सभी के साथ मिलकर मानाने में ही खुशी है और इस कारण वे हर वर्ष इस खास मौके पर सांता बनकर शहरवासियों के बीच पहुंचते हैं.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news