धनबाद: क्रिसमस पर धनबाद में लोगों में भारी उत्साह, हैप्पी क्रिसमस- हैप्पी क्रिसमस से गुंज रही सड़कें
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
धनबाद(DHANBAD): शनिवार की सर्द रात्रि में ठीक 12 बजे चरनी में प्रभु यीशु ने जन्म लिया. इसके साथ ही धनबाद के सभी गिरजाघर के घंटे बजने लगे. चारों ओर खुशियां ही खुशियां छा गई. प्रभु यीशु के आगमन की सूचना पर ईसाई धर्मावलंबी और श्रद्धालु खुशी से झूम उठे. रातभर प्रार्थना का दौर चलता रहा. रविवार की सुबह भी चर्चो में भारी भीड़ दिखी. कोई नाच रहा था, तो कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहा था. धनबाद में जिस सड़क पर देखिए हैप्पी क्रिसमस- हैप्पी क्रिसमस की गूंज सुनाई दे रही है.
धनबाद के सभी गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है
धनबाद के सभी गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. प्रभु के जन्म लेने के बाद से शुरू हुई हलचल रविवार की दोपहर तक जारी थी. लोगों में उत्साह देखने लायक था. धनबाद के संत मैरी चर्च में शनिवार की शाम से ही प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर जागरण और आराधना कार्यक्रम की शुरुआत हो गई थी. प्रभु यीशु के आगमन के मौके पर संत मैरी चर्च में काफी उत्साह देखने को मिला. धनबाद के स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. बच्चे सांता क्लॉज की पोशाक में खुशियां बांट रहे थे. आज ईसाई समुदाय के लोग घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाएंगे, मित्र को आमंत्रित करेंगे और एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं देंगे. यह क्रम कई दिनों तक चलेगा.
रिपोर्ट : शाम्भवी सिंह के साथ संतोष
4+