जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर वृद्ध ने की आत्महत्या, पहचान में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर में ट्रेन से कटकर वृद्ध ने की आत्महत्या, पहचान में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत लोको फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है.

    ट्रेन से कट कर वृद्ध ने की आत्महत्या

    जानकारी के मुताबिक इस्पात एक्सप्रेस से कटकर वृद्ध ने आत्महत्या कर ली है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोको का फाटक बंद था. उस वक्त मौके से इस्पात एक्सप्रेस गुजर रही थी. सभी लोग ट्रैक पर ही खड़ थे. उसी दौरान अचानक वहां खड़ा एक व्यक्ति ट्रेन की आखरी तीन बोगियों के गुजरने से पहले ही ट्रेन के नीचे कूद पड़ा जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news