कुख्यात अपराधी सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार, जानिए

    कुख्यात अपराधी सोनू शर्मा को रांची पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार, जानिए

    रांची(RANCHI): कुख्यात अपराधी सोनू शर्मा को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया. वह दर्जनों मामले में वांछित रहा है. उसके अन्य साथी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पिछले दिसंबर में मोराबादी के शिबू सोरेन आवास के समीप अपराधी कालू लामा की हत्या में उसका हाथ रहा है. सूत्रों के अनुसार सोनू शर्मा एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के फिराक में था. वह अपने कुछ गुर्गों के साथ आया हुआ था. पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनू शर्मा के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ा. इनलोगों को पुलिस ने लालपुर और डोरंडा थाना में रखा है. इनसे पूछताछ चल रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news