नियोजन नीति पर सदन में चर्चा नहीं होना सदन का अपमान, लोबिन हेम्ब्रम ने फिर साधा हेमंत सरकार पर निशाना


रांची(RANCHI): झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने एक बार फिर से हेमंत सरकार को निशाने पर लिया है. अपने ताजा बयान में लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि सदन के सत्र के बीच नियोजन नीति को मंजूरी प्रदान कर हेमंत सरकार ने सदन को अपमानित किया है.
सत्र के दौरान सदन के बाहर इसकी घोषणा सदन का अपमान
लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि जब राज्य में सदन का सत्र चल रहा हो तब कोई घोषणा सदन के अन्दर होनी चाहिए थी, लेकिन झारखंड का दुर्भाग्य यह है कि सदन के अन्दर नियोजन नीति को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई. सदन को इस बात की जानकारी का पूरा हक है कि इस नयी नियोजन नीति में क्या है?
पूरा झारखंड उहापोह की स्थिति में
लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि सरकार के इस रवैये के कारण पूरा झारखंड उहापोह की स्थिति में है, किसी को कुछ समक्ष में नहीं आ रहा है. आखिर सरकार की मंशा क्या है. सरकार क्यों सदन में इसकी चर्चा से भाग रही है, सत्र के दौरान इतनी महत्वपूर्ण निर्णय सदन के बाहर क्यों लिया गया. आज कोई भी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि वास्तव में उसके अन्दर है क्या.
पहले भी हेमंत को निशाने पर लेते रहे हैं लोबिन
यहां बता दें कि इसके पहले भी लोबिन हेम्ब्रम हेमंत सरकार को निशाने पर लेते रहे हैं, सदन के पहले दिन ही लोबिन हेम्ब्रम कांवर लेकर सदन पहुंचे थें, जिस पर सीएनटी एक्ट का उल्लंघन, पारसनाथ की पहाड़ी, आदिवासी-मूलवासियों की हकमारी को मुद्दा बनाया गया था.
4+