पीएम मोदी के आगमन को लेकर हर्ल हेलीपैड और बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आसपास नो फ्लाई जोन घोषित, रूट चार्ट भी तैयार

    पीएम मोदी के आगमन को लेकर हर्ल हेलीपैड और बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आसपास नो फ्लाई जोन घोषित, रूट चार्ट भी तैयार

    धनबाद (TNP Desk) : पीएम मोदी के धनबाद आगमन को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है. जमीन से लेकर आसमान तक प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर दिया है. जिला पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रूट चार्ट भी तैयार कर लिया है. धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन ने हर्ल हेलीपैड सिंदरी एवं बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आसपास के क्षेत्र को 1 मार्च 2024 को नो फ्लाई जोन घोषित करने का आदेश दिया है.

    हर्ल हेलीपैड पर पीएम के हेलीकॉप्टर की होगी लैंडिंग

    इस संबंध में उन्होंने कहा कि आगामी 1 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद के सिंदरी हर्ल एवं बरवाअड्डा हवाई पट्टी में कार्यक्रम प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री जिस हेलीकॉप्टर से आयेंगे, उसकी लैंडिंग हर्ल हेलीपैड सिंदरी एवं बरवाअड्डा हवाई पट्टी पर की जाएगी. इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से दोनों स्थल के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून एवं अन्य संबंधित गतिविधियों को निषेध करते हुए हर्ल हेलीपैड सिंदरी तथा बरवाअड्डा हवाई पट्टी के आसपास के क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाता है.

    इन रूट में वाहनों की नो इंट्री

    इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर धनबाद प्रशासन ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है. इस दौरान दूसरे जिला से आने वाले लोगों के लिए अलग से व्यवस्था की गयी है. कई स्थानों पर पार्किंग की अतिरिक्त व्यवस्था के साथ ही, कई रूट में वाहनों की नो इंट्री लगाया गया है. हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह आदि जिलों से तोपचांची होते हुए आने वाली बसों का तथा साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पश्चिम बंगाल आदि की तरफ से गोविंदपुर होते हुए आने वाली बसों का पार्किंग स्थल जीटी रोड के दोनों तरफ बनें सर्विस लेन में होगा. वहीं रांची, बोकारो, जमशेदपुर आदि जिलों से काको मोड़-शक्ति चौक होते हुए कुर्मीडीह चौक तक आने वाली बसों का पार्किंग स्थल बिनोद बिहारी महतो चौक से भूली रोड़ व शक्ति चौक के तरफ सड़क के दोनों तरफ बने सर्विस लेन में होगा. किसान चौक से निरंकारी चौक होते हुए आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग कुर्मीडीह चौक से पहले दायीं तरफ 500 मीटर अंदर मैदान में होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news