नव प्रोन्नत आईएएस अफसरों को संघ की बैठक में किया जाएगा सम्मानित, जानिए विस्तार से

    नव प्रोन्नत आईएएस अफसरों को संघ की बैठक में किया जाएगा सम्मानित, जानिए विस्तार से

    रांची (RANCHI): झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की आमसभा 4 दिसंबर को होने वाली है. इस सभा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संबोधित करेंगे. यह सभा आर्यभट्ट सभागार में होगी.

    होगा नई कार्यकारिणी का गठन

    प्रशासनिक सेवा संघ किसान सभा में नई कार्यकारिणी का गठन होगा इसके अलावा 2017 से 2021 बैच के नव प्रोन्नत आईएएस अफसरों को सम्मानित किया जाएगा.ये वही अफसर हैं जो झारखंड प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत होकर आईएएस बने हैं.

    मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल
    संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा के अनुसार आम सभा में सामान्य रूप से मुख्यमंत्री शामिल होते हैं. इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसमें शिरकत करेंगे. इस आमसभा में झारखंड प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी हिस्सा लेंगे. सभी जिला इकाई के अध्यक्ष और सचिव को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे दी गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news