नई दिल्ली से कामाख्या के लिए स्पेशल ट्रेन 26 जून से, बिहार से होकर गुजरेगी


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): नई दिल्ली से कामाख्या के लिए रविवार को एक स्पेशल रेल गाड़ी रवाना होगी. उत्तर रेलवे ने असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या मंदिर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर यह ट्रेन चलाने का निर्णय किया है. बड़ी संख्या में लोग मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए जाते हैं.
उत्तर रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04002 नई दिल्ली-कामाख्या स्पेशल 26 जून को नई दिल्ली से मध्यरात्रि 00.05 बजे प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.50 बजे कामाख्या पहुंचेगी.
इस ट्रेन में AC, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे. यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयाग जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., पाटलिपुत्र, बरौनी, कटिहार जं., न्यूजलपाईगुड़ी, न्यूबोगोईगांव तथा ग्वालपाड़ा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन के परिचालन से बहुत सारे लोगों को लाभ होगा.
4+