नक्सलियों का जाल ! आईईडी बम की चपेट में आने से महिला की मौत 

    नक्सलियों का जाल ! आईईडी बम की चपेट में आने से महिला की मौत 

    Tnp desk:- झारखंड में नक्सलियों का किला तो धीरे-धीरे दरक रहा है . लेकिन, अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ. कही न कही कुछ न कुछ  हरकते हो ही रहीहै.  पश्चिमी सिंहभूम‍ में गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए गए आईईडी बम की चपेट में एक ग्रामीण महिला की मौत हो गयी. 

    महिला की हुई मौत 

    बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्‍लांट किया था जिसकी चपेट में महिला आ गई और अकाल मौत झेलना पड़ना. मृतक महिला की पहचान ग्राम मारादिरी निवासी कांडे पूर्ती की पत्नी रानदाय पूर्ती के रूप में हुई है.
    जैसी जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक मृतक रानदाय पूर्ती गुरुवार को जंगल लकड़ी लाने जा रही थी. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर आईईडी बम लगाया था. लेकन, इसकी चपेट में रानदाय पूर्ति आ गयी. जिसके बाद उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.  हालांकि, घटनास्थल अति नक्सल प्रभावित और जंगल होने के कारण इसकी सूचना पुलिस को शुक्रवार को दी गई . 

    आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत 

    गोइलकेरा पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में जगह-जगह आईईडी बम लगाया गया था. लेकिन पुलिस के साथ-साथ आईईडी की चपेट में निर्दोष ग्रामीण भी आ रहे हैं. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो जा रही हैं।
    गौरतलब है कि अब तक नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गयी है. कभी-कभी तो इसकी चपेट में आने से बेजुबान जानवारों की भी मौत हो जा रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news