नक्सलियों ने पेड़ के खोह में छिपा रखा था हथियार, पुलिस ने किया बरामद

    नक्सलियों ने पेड़ के खोह में छिपा रखा था हथियार, पुलिस ने किया बरामद

    गुमला(GUMLA): गुटवा जोकारी गांव के आस-पास के जंगल में एक पेड़ के खोह में काली प्लास्टिक में छिपाया हुआ हथियार, जिन्दा गोली और मैनपैक इत्यादि पुलिस ने बरामद किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब के निर्देश पर की गई है. गुमला एक आदिवासी बहुल इलाका है. इसके साथ ही कई इलाके नक्सलियों के आश्रय स्थल हैं.

    एसपी को जंगल में माओवादी दस्ता के हथियार और गोला बारूद छिपा कर रखने की सूचना मिली थी. जिसके बाद स्पेशल टीम बनकर छापेमारी की गई. इसी दौरान वो पेड़ दिखलाई दिया. टीम में पुलिस लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करती हुई नजर आती है. इसी कड़ी में पुलिस उपा. (अभियान), गुमला, मनीष कुमार, सीआरपीएफ 218 बटालियन के अजीत सिंह नेगी और सहायक कमांडेंट संदीप जाखड़, घाघरा थाना के पुअनि आदित्य कुमार चौधरी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    इन नक्सलियों के खिलाफ किया गया केस दर्ज

    इन बरामद हथियारों के संबंध में घाघरा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इसमें कई नक्सलियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. इसमें रंधु उरांव उर्फ गुरूचरण, लाजिम अंसारी, खुदी मुण्डा, राजेश उरांव, रविन्द्र गंझ उर्फ कमलेश उर्फ सुरेन्द्र गंझ, मुनेश्वर उर्फी, बिरजू सिंह उर्फ छोटी सहित अन्य 20-25 उग्रवादी पर केस दर्ज किया गया है.

    SP ने की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील

    वहीं एसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है. एसपी ने फिर नक्सलियों से अपील की है कि वो आत्मसमर्पण कर सरकार की नीति का लाभ उठाएं.  एक बेहतर जीवन जियें नहीं तो कभी भी पुलिस की गोली का शिकार हो जाएंगे.

    रिपोर्ट: सुशील कुमार सिंह, गुमला  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news